Hindi Grammar…मिश्र या मिश्रित वाक्य

मिश्र या मिश्रित वाक्य

Hindi Grammar...मिश्र या मिश्रित वाक्य

इसमें एक प्रधानमंत्री तथा एक या अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं।

योजक शब्द- कि, यदि, अगर, तो, जब, तब, जिसे, जहां, जिसने, जिसको, जो, जिन्हें, जैसे, हालांकि आदि।

उदाहरण

  1. जब भी मैं उसके घर गया उसने मेरा सत्कार किया।
  2. अध्यापक चाहता है कि उसके शिष्य अच्छे बने।
  3. जैसे ही लोग अपने घर से निकले वैसे ही वर्षा शुरू हो गई।

मिश्र वाक्य में बदलें

  1. कवि की कविता सुनकर श्रोता हंस पड़े।
  2. गीता मेहनत करके प्रथम आ गई।
  3. धनपत के लिए चुनी गई लड़की उसे कभी पसंद न आई।
  4. समुद्र में गोता लगाने वाला ही मोती पाएगा।
  5. आवश्यकता पड़ने पर मित्रों ने मेरी सहायता की।
  6. महात्मा गांधी का नाम सब ने सुना है।
  7. दार्शनिकों के अनुसार यह जगत मिथ्या है।
  8. मैं आपके रहने वाले मकान को खरीदा।
  9. परिश्रमी व्यक्ति उन्नति करता है।
  10. भुवन का सब कुछ आग में स्वाहा हो गया।
  11. धनी व्यक्ति मनचाहा सामान खरीद सकता है।
  12. संकट आने पर हमें घबराना नहीं चाहिए।
  13. धैर्यवान व्यक्ति गरीबी में भी खुश रहते हैं।
  14. वह प्रसिद्धि के लिए दान देता है।
  15. वह वस्त्र खरीदने बाजार गई।
  16. मैंने अपनी पड़ोसन को घर आने के लिए कहा।
  17. झूठ बोलने वाले को कोई प्यार नहीं करता।
  18. मैने नेहा से अपने साथ चलने के लिए कहा।
  19. सड़क पर करता हुआ एक व्यक्ति बस से टकराकर गिर गया।
  20. राधिका या माला में से कोई एक खाना बनाएगी।
  21. साहिल के घर पहुंचने से पहले उसके पिता खाना खा चुके थे।
  22. उसने स्वयं को निर्दोष बताया।
  23. मैंने एक बहुत बीमार व्यक्ति को देखा।
  24. हर अध्यापक अपने शिष्यों को अच्छा बनाना चाहता है।
  25. सच बोलने वाले व्यक्ति को कोई नहीं डरा सकता।
  26. सोने की चिड़िया कहलाने वाला यह वही भारत देश है।

उत्तरमाला

  1. जैसे ही कवि ने कविता सुनाई वैसे ही श्रोता हंस पड़े।
  2. जब गीता ने मेहनत की तब वह प्रथम आई।
  3. जो लड़की धनपत के लिए चुनी गई थी, वह धनपत को कभी पसंद न आए।
  4. जो समुद्र में गोता लगाएगा वही मोती पाएगा।
  5. जब भी मुझे आवश्यकता हुई मित्रों ने मेरी सहायता की।
  6. आज ऐसा व्यक्ति कौन है जिसने महात्मा गांधी का नाम ना सुना हो।
  7. दार्शनिक कहते हैं कि यह जगत मिथ्या है।
  8. मैं वही मकान खरीदा है जहां आप रहते हैं।
  9. जो परिश्रमी व्यक्ति होता है वह उन्नति करता है।
  10. भुवन के पास जो कुछ था वह आग में स्वाहा हो गया।
  11. जो व्यक्ति धनी है, वह मनचाहा सामान खरीद सकता है।
  12. जब संकट आए, तो हमें घबराना नहीं चाहिए।
  13. जो व्यक्ति धैर्यवान होते हैं, वह गरीबी में भी खुश रहते हैं।
  14. वह इसलिए दान देता है, ताकि उसे प्रसिद्धि मिले।
  15. वह बाजार गई, क्योंकि उसे वस्त्र खरीदने थे।
  16. मैंने अपनी पड़ोसन से कहा कि वह घर आए।
  17. जो झूठ बोलता है उसे कोई प्यार नहीं करता।
  18. मैं नेहा से कहा कि वह मेरे साथ चले।
  19. जो व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, वह बस से टकराकर गिर गया।
  20. जब राधिका खाना बनाएगी तब माला खाना नहीं बनाएगी।
  21. जब तक साहिल घर पहुंचा, तब तक उसके पिता खाना खा चुके थे।
  22. उसने बताया कि वह निर्दोष है।
  23. मैंने एक व्यक्ति को देखा जो बहुत बीमार था।
  24. हर अध्यापक चाहता है कि उसके शिष्य अच्छा बने।
  25. जो व्यक्ति सच बोलता है उसे कोई डरा नहीं सकता।
  26. यह वही भारत देश है जो सोने की चिड़िया कहलाता था।

मिश्र या मिश्रित वाक्य

इसमें एक प्रधानमंत्री तथा एक या अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं।

योजक शब्द- कि, यदि, अगर, तो, जब, तब, जिसे, जहां, जिसने, जिसको, जो, जिन्हें, जैसे, हालांकि आदि।

उदाहरण

  • जब भी मैं उसके घर गया उसने मेरा सत्कार किया।
  • अध्यापक चाहता है कि उसके शिष्य अच्छे बने।
  • जैसे ही लोग अपने घर से निकले वैसे ही वर्षा शुरू हो गई।

इसमें एक प्रधानमंत्री तथा एक या अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं।

योजक शब्द कि, यदि, अगर, तो, जब, तब, जिसे, जहां, जिसने, जिसको, जो, जिन्हें, जैसे, हालांकि आदि।

उदाहरण

  • जब भी मैं उसके घर गया उसने मेरा सत्कार किया।
  • अध्यापक चाहता है कि उसके शिष्य अच्छे बने।
  • जैसे ही लोग अपने घर से निकले वैसे ही वर्षा शुरू हो गई।

Join what’s up group for more Information 👉Englisheducator 1https://chat.whatsapp.com/Fc5aOVVNVdXJPg9GrRkYP3

1 thought on “Hindi Grammar…मिश्र या मिश्रित वाक्य”

  1. Hi There,

    I hope you’re well! Your new website venture caught my eye, and I’m genuinely excited about its potential.

    As a WordPress expert passionate about creating impactful digital experiences, I see great opportunities to elevate your project.

    Could we schedule a quick chat to explore ideas? I’d love to share insights tailored to your goals. Let me know a time that suits you.

    Looking forward to the possibility of collaborating!

    Best,
    Mahmud Ghazni
    WordPress Expert Extraordinaire
    Email: ghazni@itsyourdev.com
    WhatsApp: https://wa.me/8801322311024

    Reply

Leave a Comment